Edited By suman prajapati, Updated: 27 Oct, 2025 04:15 PM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मराठी एक्टर सचिन चांदवडे अब इस दुनिया में नही रहे। उन्होंने खुद फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है और फैंस व करीबी सोशल...
मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मराठी एक्टर सचिन चांदवडे अब इस दुनिया में नही रहे। उन्होंने खुद फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है और फैंस व करीबी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह घटना 23 अक्टूबर को हुई, जब महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले सचिन चांदवडे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, घटना का तुरंत पता चलते ही एक्टर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।
जानकारी के मुताबिक, परिवारवालों ने पता चलते ही तुरंत सचिन को अस्पताल पहुंचाया, तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। बाद में उन्हें धुले के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां 24 अक्टूबर की रात करीब साढ़े बारह बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बता दें, सचिन चांदवडे फिल्म 'जामतारा 2' में नजर आए थे और जल्द ही फिल्म 'असुरवन' में भी नजर आने वाले थे।